आज हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत के दुःखद अवसर पर पूरे ईरान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। तेहरान में "इमाम ख़ुमैनी" इमाम बारगाह में ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में शोकसभा आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। दोपहर की नमाज़ के बाद हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। ईरान के पवित्र नगर मशहद और क़ुम सहित दूसरे नगरों में भी हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत के संबंध में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। समाचार समाप्त..........166
21 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 261296
आज हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत के दुःखद अवसर पर पूरे ईरान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये.......